
Emran Hashmi and Rishi Kapoor movie The Body
स्टार कास्ट: ऋषि कपूर, इमरान हाशमी, सोभिता धूलीपाला, वेदिका कुमार और रुख्सार रहमान
डायरेक्टर : जीतू जोसफ
रनिंग टाइम : 120 मिनट
जोनर : सस्पेंश थ्रिलर
रेटिंग : 2 स्टार
वर्ष 2005 में साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म 'मर्डर' से बॉलीवुड में सफलता का परचम लहराने वाले इमरान हाशमी एक बार फिर एक्ट्रामेरिटियल अफेयर की कहानी 'द बॉडी' के साथ स्क्रीन पर सस्पेंस क्रिएट करने आए हैं। 'द बॉडी' वर्ष 2012 में आई स्पेनिश फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जो इसी नाम से रिलीज हुई थी। मलयालम फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक जीतू जोसफ ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
स्क्रिप्ट : फिल्म की कहानी एक पॉवरफुल बिजनेसवुमन माया वर्मा (सोभिता धुलिपाला) की 'डेडबॉडी' शवगृह से गायब होने और इसको ढूंढने को लेकर बने सस्पेंस पर आधारित है। एएसपी जयराज रावल (ऋषि कपूर) इस मर्डर मिस्ट्री की जांच करते हैं। इनवेस्टिगेशन में वे मृतका के पति अजय पुरी (इमरान) को संदिग्ध मानते हैं। अजय की प्रेमिका ऋतु (वेदिका कुमार) पर भी उनकी नजर रहती है। पूछताछ के दौरान अजय से सच उगलवाने के लिए जयराज हर तरह के हथकंडे अपनाता है। क्या अजय ने अपनी पत्नी का मर्डर किया है या वो जिंदा है या इस पूरे मामले में जयराज और ऋतु का कोई खास कनेक्शन हैं। इस गुत्थी को समझने के लिए सिनेमाघर जाना ही होगा।
एक्टिंग: इमरान अपनी एक्टिंग से बहुत ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाए। इमरान की पत्नी के किरदार में सोभिता धुलिपाला अपनी छाप नहीं छोड़ पाईं, जबकि वेदिका कुमार ने ठीक काम किया है। वहीं, ऋषि कपूर ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।
डायरेक्शन: मलयालम ड्रामा थ्रिलर 'दृश्यम' के डायरेक्टर जीतू जोसफ का निर्देशन कुछ खास नहीं है। वे एक सफल मर्डर मिस्ट्री बनाने में नाकाम रहे। निर्देशक ने दर्शकों को सस्पेंस का ओवरडोज दे दिया है।
स्क्रीनप्ले: बात करें स्क्रीन प्ले की तो यह टीवी क्राइम सीरीज जैसा ही है। टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' की तरह सस्पेंस क्रिएट किया गया है। दर्शकों को बांधे रखने के लिए नयापन नहीं है।
ऑवरआल: फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में विफल रही है। हालांकि, सस्पेंस के साथ निर्देशक ने खूबसूरत लोकेशन्स पर ग्लैमर का तड़का लगाया है।
Published on:
13 Dec 2019 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमूवी रिव्यू
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
