10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ Movie Preview: गैंगस्टर के किरदार में छा गए संजय दत्त, 300 करोड़ी ‘संजू’ का मिलेगा फायदा

तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी संजय दत्त, माही गिल, चित्रांगदा सिंह, सोहा अली खान और जिमी शेरगिल स्टारर फिल्म 'साहेब बीवी और गैगस्टर-3' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jul 26, 2018

saheb biwi aur gangster

saheb biwi aur gangster

तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी संजय दत्त, माही गिल, चित्रांगदा सिंह, सोहा अली खान और जिमी शेरगिल स्टारर फिल्म 'साहेब बीवी और गैगस्टर-3' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इससे पहले आए फिल्म के दोनों पार्ट सक्सेसफुल रहे थे। फिल्म के पहले पार्ट में जहां जिम्मी शेरगिल, रणदीप हुड्डा और माही गिल थे। दूसरे पार्ट से जिम्मी-माही के अलावा इरफान खान और सोहा अली खान जुड़े थे। अब तीसरे पार्ट में जिम्मी-माही के साथ संजय दत्त और चित्रांगदा सिंह नजर आएंगे। संजय दत्त के जुड़ने से फिल्म में कई गुना ज्यादा थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा।


कहानी
इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के एक पूर्व रियासत से जुड़ी है। जिसका मुखिया 'साहेब' (जिमी शेरगिल) है। साहेब की दो पत्नियां हैं। लेकिन उसकी पहली पत्नी से नहीं बनती है। बता दें, ये सीरीज साहेब की जिंदगी में आए तीसरे गैंगस्टर को लेकर बनाई गई है। पिछले दो पार्ट में शान-शौकत के लिए ताकत, रंजिश और राजनीति को बखूबी दिखाया गया है। आजादी के बाद रजवाड़ा परंपरा खत्म हो जाने और नई राजनीतिक व्यवस्था में राजघरानों के अपने वजूद के संघर्ष का फिल्मांकन देखने लायक है। जैसी झलक फिल्म का ट्रेलर देख कर मिलती है वैसी ही पूरी फिल्म की कहानी है। मूवी में रंजिश, बदला, ताकत, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और खोखले वजूद के संघर्ष की कहानी को बखूबी फिल्माया गया है।

एक्स फैक्टर
संजय दत्त मूवी का एक्स फैक्टर हैं। लंबे समय बाद किसी मूवी में वे विलेन के रोल में दिखेंगे। हालांकि 'साहेब बीवी..' में उनका रोल अब तक के निभाए गए गैंगस्टर रोल से बिल्कुल अलग है। इस रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा में संजय दत्त का किरदार उनके फैन्स के लिए एक सरप्राइज है। साहेब बीवी गैंगस्टर की तीसरी सीरीज में गैंगस्टर घर में ही रहकर 'साहेब' यानी जिमी शेरगिल को नुकसान पहुंचाता है। पार्ट-3 में संजय दत्त गैंगस्टर रोल में हैं। इसमें बिजनेस का एंगल भी जोड़ा गया है। पहली बार गैंगस्टर विदेश से अपना सब कुछ तबाह करके आता है। ये गैंगस्टर प्यार, मोहब्बत में कुर्बान होने के लिए फेमस है।

चेंज
'साहेब बीवी गैंगस्टर-3' में पिछली दोनों सीरीज से ज्यादा एक्शन और फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। इसका अंदाजा दर्शकों को मूवी के ट्रेलर से लग गया होगा। पिछली फिल्मों में साजिश ज्यादा और एक्शन कम होता था।