अभिनय :- अपनी ख्याती के मुताबिक विन डीजल ने यहां कमाल का एक्शन किया है, अभिनय के मामले में सीरिज की पिछली फिल्म 'ट्रिपल एक्स: स्टेट ऑफ यूनियन' के मुकाबले इस फिल्म में उनका अभिनय दमदार है। फिल्म के कई किरदारों में दीपिका किरदार का भी अहम किरदार है। सेरेना उंगेर के रोल में वह खूब जमी है। फिल्म में उनकी एन्ट्री भी कमाल की हुई है और विन डीजल तथा दूसरे हॉलीवुड कलाकारों के साथ वह सहज लगी। भारतीय दर्शकों को दीपिका का किरदार और पसंद आएगा क्योकि वह हमारे एक्सेंट में ही डायलॉग बोलती दिखेंगी। फिल्म में क्रिस वू,रूबी रोज, नीना डॉबरेव, टोनी जा और दूसरे कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।