कई छोटे व्यापारियों ने भी बंद में शामिल होने की सहमति दी है। इधर, एमजी रोड, एबी रोड, सहित कई इलाकों के बड़े शोरूम मंगलवार को खुले रहे। एसो. अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बताया, संघ के पदाधिकारी शोरूम संचालकों से हड़ताल में शामिल होने के लिए चर्चा कर रहे हैं। उधर, हड़ताल के कारण अरसे बाद सराफा में होली की रंगत नजर नहीं आ रही। 15 दिन पहले ही सराफा में होली शुरू हो जाती थी। सचिव अविनाश शास्त्री ने बताया, एक्साइज ड्यूटी से हर व्यापारी परेशान है। इस बार व्यापारी होली नहीं खेलेंगे।