प्राइवेट अस्पतालों में बेड्स...
वहीं शहर समेत विभिन्न प्रभावित देशों से आ रहे यात्रियों के अलावा वायरस के लक्षणों वाले लोगों की भीड़ कस्तूरबा अस्पताल में देखी जा सकती है। जबकि कई रोगी जुकाम, बुखार, खांसी की भी जांच करा रहे हैं कि कहीं उन्हें वे भी तो महामारी का शिकार तो नहीं हो गए। इसलिए सुबह से ही आउट पेशेंट विभाग के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं कस्तूरबा अस्पताल के अलावा भी जसलोक हॉस्पिटल में 5, एकएन रिलाइंस हॉस्पिटल में 2, हिंदुजा हॉस्पिटल (माहिम) में 20, कोकोलबेन हॉस्पिटल में 17, रहेजा हॉस्पिटल में 12, जगजीवनराम रेलवे अस्पताल में 10, गुरुनानक हॉस्पिटल में 2, सेंट एलिज़ाबेथ हॉस्पिटल में 2, बॉम्बे हॉस्पिटल में 4 समेत लीलावती हॉस्पिटल में 15 जैसे प्राइवेट अस्पतालों में भी आइसोलेटेड बेड्स की व्यवस्था की गई है।