मुंबई

72 Hoorain के निर्माता अशोक पंडित को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, बोले- मैं धमकियों से डरने वाला नहीं

72 Hoorain Film: अशोक पंडित ने दावा किया कि हमारा इरादा आतंकवाद को बेनकाब करना है। '72 हूरें' में इस्लाम और कुरान से संबंधित कुछ भी नहीं है। हम सिर्फ आतंकवादी संगठनों के बारे में दिखा रहे हैं।'

2 min read
Jul 07, 2023
72 हूरें: फिल्ममेकर अशोक पंडित को मिली जान से मारने की धमकी

Ashoke Pandit Threats: फिल्म “72 हूरें” देशभर के सिनेमाघरों में आज (7 जुलाई) रिलीज़ हो गई है। जिसके बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित को जान से मारने की धमकियां मिल रहीं है। अशोक पंडित इस फिल्म के सह-निर्माता है। फिल्म को लेकर कथित तौर पर धमकियां मिलने के बाद अशोक पंडित के आवास और कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक पंडित ने कहा, “मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं। मुझे सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मैंने पत्र लिखकर इन धमकियों की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई के पुलिस कमिश्नर को दी और सुरक्षा की मांग की। यह भी पढ़े-‘जिहाद के नाम पर हत्याएं करेंगे तो जन्नत में 72 हूरें स्वागत करेंगी’ यही है पूरे फिल्म की कहानी

फिल्ममेकर पंडित ने आगे कहा, “मैं धमकी देने वाले सभी लोगों से कहूंगा कि मैं इससे डरने वालों में से नहीं हूं। यह आतंकवाद के ख़िलाफ लड़ाई है जो मेरे लिए अहम है। क्योंकि मैंने कश्मीर में आतंकवाद को करीब से देखा है।

फिल्म का बचाव करते हुए अशोक पंडित ने दावा किया कि हमारा इरादा आतंकवाद को बेनकाब करना है। '72 हूरें' में इस्लाम और कुरान से संबंधित कुछ भी नहीं है। हम सिर्फ आतंकवादी संगठनों के बारे में दिखा रहे हैं।'

संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म '72 हूरें' में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म हिंसक चरमपंथ के परिणामों पर आधारित है। जिसके रिलीज़ होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था।

बता दें कि '72 हूरें' फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। गोवा में 2019 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की भारतीय पैनोरमा श्रेणी में '72 हूरें' का प्रीमियर किया गया था। जहां इसे ‘IFFI-यूनेस्को गांधी मेडल स्पेशल मेंशन’ से नवाजा गया।

Published on:
07 Jul 2023 06:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर