मुंबई

92 स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली में लिया भाग

ठाणे में मतदान करने के लिए नागरिकों को किया जागरूक

less than 1 minute read
Apr 25, 2019
92 स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली में लिया भाग

68 जगहों पर रैली के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक किया
ठाणे. चुनाव में मतदान करने के लिए शेष थोड़े ही दिन बचे है। 29 अप्रैल को मतदान अधिक से अधिक नागरिक अपने कीमती मतदान का उपयोग करने के लिए रैली के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके लिए ठाणे,कल्याण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़े पैमाने पर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। ठाणे व कल्याण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को 68 जगहों पर रैली के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया और सभी स्कूलों के शिक्षक,विद्यार्थियों व अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से भी मतदान करने के लिए आवाहन मनपा शिक्षण विभाग के उपायुक्त मनीष ने किया है। ठाणे,कल्याण लोकसभाक्षेत्र के अंतर्गत बड़ी संख्या में निकली गई। रैली का नेतृत्व मनपा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त व चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. चारुशीला पंडित, डॉ.अनुराधा बाबर,विजय कुमार जाधव,महेश आहेर,मारुति गायकवाड़,झुंझार परदेशी आदि उपस्थित रहे।

Published on:
25 Apr 2019 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर