4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup 2022: मुंबई के इन बल्लेबाजों ने एशिया कप में बनाया है सबसे ज्यादा रन, देखें पूरी लिस्ट

एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक होना है। उससे पहले सभी टीमें इसके लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। इस बार एशिया कप श्रीलंका की बजाय यूएई में खेला जाएगा। एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर कोहराम मचाया है। इस बार भी बल्लेबाजों से ऐसे ही उम्मीद होगी।

2 min read
Google source verification
sachin_tendulkar_and_rohit_sharma.jpg

Sachin Tendulkar and Rohit Sharma

एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक होना है। जिसका क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप 2022 की मेजबानी पहले श्रीलंका को मिली थी, लेकिन आर्थिक और राजनीतिक कारणों के चलते इस टूर्नामेंट को आयोजित नहीं कर सकती है। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया जाएगा। एशिया कप को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ड्रेस रिहर्सल के रूप में देखा जा रहा है। इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाला है।

बता दें कि इस वक्त सभी की नजर एशिया कप 2022 पर है। हालांकि एशिया कप का पूरा शेड्यूल ही जारी नहीं किया गया है। एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर कोहराम मचाया है। एशिया कप में टॉप 5 बल्लेबाजों में मुंबई के दो बल्लेबाज शामिल है, जिन्होंने एशिया में सबसे ज्यादा रन जड़े है। यह भी पढ़ें: Autorickshaw Fares Increase: महाराष्ट्र के इस शहर में 1 अगस्त से आटोरिक्शा किराए में होगी बढ़ोतरी, जानें कितना महंगा हुआ किराया

मुंबई के इन बल्लेबाजों ने एशिया कप में बनाए है सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर: एशिया कप में सबसे ज्यादा रन के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। साल1990 से 2012 के बीच सचिन तेंदुलकर के नाम एशिया कप की 21 पारियों में 51 की औसत से 971 रन हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एशिया कप में उच्चतम स्कोर 114 है और इस टूर्नामेंट में सचिन के बल्ले से दो शतक और सात अर्धशतक निकले हैं।

रोहित शर्मा: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप के सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एशिया कप में अब तक कुल 27 मैचों की 26 पारियों में 1 शतक और 7 शतक लगाते हुए 883 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 111 रन है। रोहित शर्मा एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी करते है। एशिया कप में अगर रोहित शर्मा का बल्ला चला तो वो कोहराम मचा सकते है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान अभी नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर होगी। आखिरी बार जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के टूर्नामेंट में टकराई थीं जहाँ पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने अब तक सबसे ज्यादा छह बार किया है एशिया कप पर कब्जा किया है।

Story Loader