script‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच मुंबई से अयोध्या चली आस्था स्पेशल ट्रेन, देखें तस्वीरें | Ayodhya Astha special train leaves from Mumbai Devendra Fadnavis flag off | Patrika News
मुंबई

‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच मुंबई से अयोध्या चली आस्था स्पेशल ट्रेन, देखें तस्वीरें

Ayodhya Special Train: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को हुआ था।
 

मुंबईFeb 06, 2024 / 10:13 pm

Dinesh Dubey

astha_special_train.jpg

मुंबई से अयोध्या धाम रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन सोमवार शाम में राममय हो गया। पूरे स्टेशन परिसर में इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। इस सबके बीच मुंबई से पहली अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन राम भक्तों को लेकर रवाना हो गईं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दिखाकर सीएसएमटी से अयोध्या धाम के लिए ‘अयोध्या आस्था ट्रेन’ को रवाना किया। इस दौरान मुंबई पुलिस और रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गए। बड़ी संख्या में रेल पुलिस के जवान प्लेटफार्म पर मौजूद रहे। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें

राज ठाकरे को तोहफे में मिली बाबरी मस्जिद की ईंट, मनसे नेता ने 32 साल से रखी थी सुरक्षित

बीजेपी ने श्रद्धालुओं के लिए इस विशेष ट्रेन यात्रा की व्यवस्था की थी। श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे। वरिष्ठ बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा, “राम भक्तों का उत्साह बढ़ता जाएगा और यह कम नहीं होगा। आस्था ट्रेन में सवार लोग भाग्यशाली हैं और वे अयोध्या की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं।” अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को हुआ था।
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1754710023828037835?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Mumbai / ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच मुंबई से अयोध्या चली आस्था स्पेशल ट्रेन, देखें तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो