मुंबई

Mumbai: भायंदर रेलवे स्टेशन के पास इमारत का हिस्सा ढहा, 1 की मौत, 4 घायल

Bhayander Building Collapse: इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान दुर्गा अवधेश राम के रूप में हुई है।

2 min read
Jul 20, 2023
भयंदर स्टेशन के पास इमारत का हिस्सा गिरा, 1 की मौत

Bhayander News: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर जर्जर इमारत गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इसी तरह मुंबई के करीब भायंदर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। भायंदर स्टेशन (पूर्व) के सामने की एक इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इससे कई लोग मलबे की चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान दुर्गा अवधेश राम (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक भायंदर रेलवे स्टेशन पर जूते पॉलिश करने का काम करता था। यह भी पढ़े-Maharashtra: ठाणे, पुणे, रायगढ़ और पालघर के लिए कल 'रेड' अलर्ट, सरकार ने कहा- जरूरी हो तो ही घर से निकलें

भायंदर में लगातार दो-तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है। इस बीच आज (20 जुलाई) सुबह 10:40 बजे भायंदर स्टेशन के करीब नवकीर्ति परिसर की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस इमारत को मीरा भयंदर नगर निगम ने खतरनाक घोषित कर खाली करा दिया था। लेकिन इमारत के नीचे कुछ दुकानें चल रहीं थी।

फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद मलबे में एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। जबकि मलबा हटाते समय फायर ब्रिगेड कर्मियों को एक शव मिला। मलबा हटाने का काम पूरा हो चुका है और इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भेजा गया। घायलों की पहचान जॉर्ज फर्नांडीस (उम्र 55 वर्ष), इंद्रजित शर्मा (उम्र 48 वर्ष), हरिश्चंद्र मौर्य (उम्र 55 वर्ष) और अबिद अली (उम्र 22 वर्ष) के तौर पर हुई है। पुलिस और नगर निगम इस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
20 Jul 2023 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर