13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने मोहम्मद रफी के लिए भारत रत्न की मांग की

मुंबई कांग्रेस ने गुरुवार को मशहूर पार्श्व गायक दिवंगत मोहम्मद रफी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Dec 24, 2015

Mohammed Rafi

Mohammed Rafi

मुंबई। मुंबई कांग्रेस ने गुरुवार को मशहूर पार्श्व गायक दिवंगत मोहम्मद रफी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। शहर ईकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम की अगुवाई में उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निजामुद्दीन रईन और कई कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेसी नेताओं ने जुहू तारा मार्ग पर रफी की मजार पर गुरुवार को उनकी 91वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

निरुपम ने कहा, रफी साहब ने कई पीढिय़ों के संगीत प्रेमियों को प्रभावित किया है और वे सभी भारतीयों के दिल में बसे है, जो अब भी उनकी आवाज के जादू से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उनके असामयिक निधन के 35 वर्षों के बाद आज भी लोग उनके गीत गुनगुनाते हैं।

उन्होंने सरकार से रफी साहब को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न मरणोपरांत देने का आग्रह किया। इससे पूर्व महान गायक के प्रशंसक कई संगठनों और समूहों ने विभिन्न मौकों पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है।

रफी साहब ने 1941 में भारतीय संगीत उद्योग में पार्श्व गायक के तौर पर कदम रखा और अपने मधुर गीतों से ऐसा तूफान मचा दिया था, जिसका जादू आज भी बरकरार है।

55 वर्ष की उम्र में 1980 में उनकी अचानक हुई मौत तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुंबई और पुणे में रफी साहब के नाम पर सड़कें और बरमिंघम में एक मंदिर बना हुआ है। साथ ही उनके बेटे गायक शाहिद रफी उनके नाम पर मोहम्मद रफी एकेडमी भी चलाते हैं।

ये भी पढ़ें

image