पुणे. कोरोना की रोकथाम के लिए जहां दुनिया भर की कंपनियां वैक्सीन (Vaccines) बनाने का प्रयास कर रही हैं, वहीं पुणे आधारित फार्मा कंपनी नोवलिड (NavaLead Pharma) ने कोविड-19 के इलाज में कारगर दवा बनाने का दावा किया है। नोवलिड का कहना है 2200 दवाओं पर रिसर्च के बाद उसके वैज्ञानिकों की टीम ने तीन ऐसी दवाएं खोजी हैं, जिनके जरिए कोरोना मरीजों का उपचार किया जा सकता है। कंपनी ने इन दवाओं का ट्रायल (Trial) मरीजों पर करने की अनुमति ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मांगी है।