20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

५० हजार साल पुरानी है महाराष्ट्र की लोनार झील अचानक पानी हुआ गुलाबी, लोग अचंभित

jhil इसका निर्माण एक उल्का पिंड के गिरने की वजह से हुआ था

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Subhash Giri

Jun 11, 2020

५० हजार साल पुरानी है महाराष्ट्र की लोनार झील अचानक पानी हुआ गुलाबी, लोग अचंभित

५० हजार साल पुरानी है महाराष्ट्र की लोनार झील अचानक पानी हुआ गुलाबी, लोग अचंभित

मुंबई. महाराष्ट्र में प्राचीन झील के पानी का रंग अचानक बदल गया है और इसके बाद लोग डर गए हैं। कुछ लोगों ने तो इसे किसी अनहोनी होने का संकेत तक मान लिया। यह झील महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है और कहा जाता है कि यह ५० हजार साल पुरानी है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के गिरने की वजह से हुआ था।
लोनार झील एक पर्यटक स्थल
मुंबई से ५०० किमी दूर बुलढाणा में स्थित लोनार झील एक पर्यटक स्थल है और साथ ही दुनियाभर के वैज्ञानिकों को भी अपनी तरफ आकर्षित करती है। लेकिन हाल ही में इस झील के पानी का बदलता रंग लोगों को हैरान करने लगा। इस झील का पानी गुलाबी हो गया और उसके बाद तो हर सख्स ने इसका अपने हिसाब से मतलब निकालना शुरू कर दिया। जब इस घटना के पीछे का असली कारण सामने आया तब जाकर लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
जांच में जुटे विशेषज्ञ
वैज्ञानिकों को कहना है कि झील के पानी का यह रंग एक तरह की शैवाल की वजह से हुआ है। उनका कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है लेकिन इस बार यह ज्यादा साफ नजर आ रहा है। लोनार लेक कंजर्वेशन के सदस्य बताते हैं कि, झील जिसे की नेशनल जियो हैरीटेज का तमगा मिला हुआ है उसमें पानी का पीएच स्तर १०.५ है। पानी में सैवाल है और इसके पानी का ज्यादा पीएच स्तर उस शैवाल के साथ मिलाकर कलर बदलने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।