मुंबई

खुशखबरी! AC हो या नॉन-एसी, आज से MSRTC बसों में महिला यात्रियों को देना होगा सिर्फ 50% किराया

MSRTC Bus Women Fare Discount: महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी 15 हजार से अधिक एसी और नॉन-एसी बसों का संचालन करती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग सफ़र करते हैं।

less than 1 minute read
Mar 17, 2023
महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट

Maharashtra MSRTC Bus: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट 2023-24 में महिलाओं को सभी प्रकार की एसटी बसों के टिकट किराए में 50% की छूट की घोषणा की थी। इसके अनुसार आज (17 मार्च) से एसटी की सभी बसों में महिलाओं को टिकट किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

एमएसआरटीसी में इस योजना को महिला सम्मान योजना के नाम से जाना जाएगा। इस योजना के तहत एमएसआरटीसी को 50 फीसदी किराये का हिस्सा महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जायेगा। राज्य परिवहन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह रियायत ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दी जा रही है और इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी। यह भी पढ़े-मुंबई-पुणे रूट पर चलेंगी 100 नई ‘शिवाई’ ई-बसें, नाशिक, औरंगाबाद और कोल्हापुर को भी मिलेगा तोहफा

मालूम हो कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री और वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 9 मार्च को आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन निकाय (MSRTC) की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।

इससे पहले देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एसटी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को 50 फीसदी रियायत देने की घोषणा की थी।

महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी 15 हजार से अधिक एसी और नॉन-एसी बसों का संचालन करती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग सफ़र करते हैं।

Updated on:
17 Mar 2023 04:11 pm
Published on:
17 Mar 2023 02:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर