शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिमांड रखी है है कि उनका साथ देने वाले 13 सांसदों का टिकट नहीं काटा जाना चाहिए। शिंदे ने शाह से भी उन निर्वाचन क्षेत्र को शिवसेना के लिए छोड़ने का अनुरोध किया था। लेकिन इसके बाद भी बीजेपी उन चार सीटों पर जोर दे रही है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी तर्क दे रही है कि जीतने की योग्यता के आधार पर सीट आवंटन होना चाहिए।
इन सीटों पर BJP की नजर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने रामटेक, यवतमाल-वाशिम, कोल्हापुर और उत्तर पश्चिम मुंबई सीटों पर दावा किया है। इन चारों सीटों पर फिलहाल शिंदे गुट के सांसद हैं। लेकिन इस बार बीजेपी इन निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। दरअसल, अगर शिंदे के सांसदों को दोबारा टिकट नहीं मिला तो पार्टी में अंदरूनी कलह की आशंका है और कई नेता शिंदे का साथ भी छोड़ सकते हैं। इसलिए सीट शेयरिंग के ऐसे फॉर्मूले पर मंथन हो रहा है जिससे किसी दल में कोई नाराजगी न रहे।