8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: नागपुर में चार दिन बाद मिला 20 वर्षीय युवती का शव, 5 जुलाई से थी लापता

मध्य प्रदेश के आमला नगर की एक 20 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है। लकड़ी का शव महाराष्ट्र के नागपुर के काटोल में मिला है। लड़की पिछले 4 दिनों से लापता थी। उसके परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत आमला थाना में दर्ज कराई थी।

2 min read
Google source verification
body.jpg

Body

मध्य प्रदेश के आमला नगर की एक 20 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है। लकड़ी का शव महाराष्ट्र के नागपुर के काटोल में मिला है। लड़की पिछले 4 दिनों से लापता थी। उसके परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत आमला थाना में दर्ज कराई थी। इस हत्या के मामले में पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। आरोपी को पुलिस हत्या वाली जगह लेकर गई है।

बता दें कि कल तक मामले का खुलासा होने की संभावना है। आमला नगर के वार्ड नंबर 10 की निवासी मुस्कान काछेवर की हत्या को लेकर थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने शनिवार को उसकी मां उर्मिला काछेवर थाने आई थी। मुस्कान 5 जुलाई को सुबह 7 बजे अपनी मां को बाजार से कुछ सामग्री लाने का बताकर निकली थी। यह भी पढ़ें: Mumbai: बिजनेसमैन से लेकर डॉक्टर, नेवी अफसर तक सब एक ही तरीके से हुए ठगी के शिकार, जानें कैसे 80 लोगों के अकाउंट से उड़े 1.06 करोड़ रुपये

लड़की को काफी समय हो गया था लेकिन वह घर नहीं लौटी। इसके बाद उसकी मां ने लगातार मोबाइल पर भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई। टीआई पन्द्रे ने बताया कि सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़की के लापता होने की खबर दे दी गई थी। इसी केस को लेकर महाराष्ट्र के काटोल टीआई ने 6 जुलाई को एक अज्ञात लड़की की हत्या के बाद शव मिलने की जानकारी पोस्ट की थी। मुस्कान की मां के बताए गए कपड़े और हुलिए के मुताबिक मृतिका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई।

मुस्कान के बड़े भाई की भी हुई थी हत्या: शव की पहचान होने के बाद मृत लड़की के शव आमला लाया गया। काटोल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद शव को दफना दिया था। शनिवार को काटोल पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए काटोल लेकर गई है। टीआई संतोष पन्द्रे ने कहा कि कल तक काटोल पुलिस द्वारा मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एक साल पहले मुस्कान के बड़े भाई की भी हत्या कर दी गई थी।