Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MSRTC Bus Accident: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, बस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये का मुआवजा

महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस मध्य प्रदेश के धार जिले में नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 लोगों को बचाया गया है। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification
shinde_and_bus_accident.jpg

सीएम एकनाथ शिंदे और बस हादसा

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र रोडवेज की बस मध्य प्रदेश के धार जिले में नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 15 लोगों को बचाया गया है। इस बस में 50 से 60 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद तेजी से राहत का काम जारी है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में गिर गई है। इस बस में 50 से 60 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 लोगों को बचाया गया है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 10-10 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र रोडवेज की बस एमपी के धार में नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं इस हादसे के जांच के आदेश मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घढ़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। यह बस MSRTC (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) की थी। मौके पर तेजी से राहत और बचाव का काम शुरू है।

मध्य प्रदेश में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है। मेरी मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। इस हादसे में एमपी के सीएम ने भी नजर बनाई हुई है। शिवराज सिंह ने इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी फोन पर बात की है।

एमपी में हुए इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई ट्वीट किये हैं। उन्होंने सबसे पहले लिखा कि धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इंदौर से पुणे जा रही बस के धार में हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से फोन पर चर्चा कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महाराष्ट्र के यात्रियों के शवों को ससम्मान वहां भेजने की व्यवस्था करने के संबंध में भी जानकारी दी।