
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दीपक सावंत की कार का एक्सीडेंट
Thane Mira Bhayandar Deepak Sawant Accident: महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दीपक सावंत (Dr Deepak Sawant) की कार का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार को मुंबई के करीब काशीमीरा (Kashimira) इलाके में एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। बताया जा रहा है कि सावंत अधिकारियों के साथ हाल ही में कुछ बच्चो की मौत के मामले पर चर्चा के लिए पालघर जा रहे थे। इस टक्कर में सावंत को कई जगह चोटें आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दीपक सावंत की कार काशीमीरा हाईवे (Kashimira Highway) पर हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में उन्हे गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आईं है। सावंत का मुंबई के अंधेरी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: क्या 2024 में बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी शिवसेना? ठाकरे गुट के नेता ने कही बड़ी बात
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना काशीमीरा में सगनई नाका (Sagnai Naka) के पास सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब सावंत की कार को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी डंपर चालक को काशीमीरा पुलिस (Kashimira Police) ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सावंत पालघर जिले (Palghar News) की मोखड़ा तहसील (Mokhada Tehsil) के सावरदे (Sawarde) गांव जा रहे थे, जहां दो सप्ताह के अंतराल में दो शिशुओं की कुपोषण (Malnutrition) के कारण मौत हो गई थी।
हादसे के बाद ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और तुरंत एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पूर्व मंत्री को पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में सावंत को अंधेरी के क्रिटी-केयर अस्पताल (Criti-Care Hospital Andheri) में भर्ती कराया गया।
हादसे में सावंत की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच, डंपर के चालक इरशाद खान (Irshad Khan) से काशीमीरा पुलिस पूछताछ कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से जनप्रतिनिधियों के वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे, विधायक जयकुमार गोरे, योगेश कदम, बालासाहेब थोराट के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। जबकि बीते साल दिग्गज नेता विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
Published on:
20 Jan 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
