13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalgaon: ‘तू पटाखा फोड़ने से रोकेगा..,’ युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पिता और चाचा जख्मी

Maharashtra Crime News: मृतक 19 वर्षीय युवक का नाम संजय सिंह प्रदीप सिंह टाक (Sanjay Singh Pradeep Singh Tak) बताया जा रहा है। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार रात दस बजे की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 26, 2022

Maharashtra Jalgaon Murder News

जलगांव में पटाखा फोड़ने से मना किया तो मार डाला

Maharashtra Jalgaon News: महाराष्ट्र के जलगांव में एक भयावह वारदात हुई है। जहां पटाखा विवाद को लेकर 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या (Jalgaon Murder News) कर दी गई। जलगांव शहर (Jalgaon Crime) के तांबापूर इलाके में हुई इस हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवक की धारदार हथियार से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक 19 वर्षीय युवक का नाम संजय सिंह प्रदीप सिंह टाक (Sanjay Singh Pradeep Singh Tak) बताया जा रहा है। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार रात दस बजे की है। बताया जा रहा है कि सोनू सिंह और उसका भाई तांबापूर इलाके में संजय सिंह के घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। जब संजय सिंह ने पटाखे फोड़ने का विरोध किया तो तीखी बहस शुरू हो गई। बाद में रात में यह विवाद फिर गरमा गया और आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। यह भी पढ़े-Mumbai: पटाखा फोड़ने से किया मना तो 12 साल के लड़के ने युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, 2 अरेस्ट

घटनास्थल पर मौजूद संजय सिंह के पिता और चाचा भी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन हमलावरों ने संजय सिंह के पिता और चाचा को भी लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद रातभर इलाके में तनाव का माहौल रहा।

इस घातक हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद देर रात अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

इस बीच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है। इस हत्याकांड में पुलिस आगे की जांच कर रही है। लेकिन त्योहारों के मौसम में इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।