Blast in Jalna Industrial Estate Steel Company: हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायल मजदूरों का औरंगाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Jalna Industrial Estate Geetai Steel Company Blast: महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा हुआ है। जालना इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित गीताई स्टील कंपनी में मंगलवार सुबह स्टील पिघलने वाली भट्टी में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि भट्टी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आठ से दस मजदूरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना भयानक था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खबर है कि भट्टी में धमाके के दौरान वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिस वजह से हताहतों की संख्या बढ़ गई। यह भी पढ़े-Mumbai: सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा, अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सिक्यूरिटी बढ़ी
सभी घायल मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंपनी प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस बीच, विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अक्षय शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक नीरज राजगुरु, पुलिस निरीक्षक रघुनाथ नाचण ने घटनास्थल का दौरा किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट की असल वजह क्या थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जालना औद्योगिक एस्टेट में स्टील कंपनी में पिछले कुछ समय से कई भयानक घटनाएं हुई हैं, क्योंकि कंपनी सुरक्षा मानकों पर कोई ध्यान नहीं रख रही है। इसमें कई गरीब मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ अपंग हो चुके हैं। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई बार कार्रवाई की मांग की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।