
Celebrates Birthday At Crematorium
अक्सर इंसान अपने बर्थडे को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करता हैं। बर्थडे मनाने के लिए कुछ लोग हिल स्टेशन, होटल या कहीं बाहर जाते है। लेकिन महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपना बर्थडे घर में नहीं, बल्कि श्मशान घाट पर केक काटकर मनाया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर के एक शख्स ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और सुपरस्टिशन्स के खिलाफ संदेश देने के लिए अपना बर्थडे श्मशान घाट में सेलिब्रेट किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, श्मशान घाट में अपना बर्थडे मनाने वाले शख्स का नाम गौतम रतन मोरे हैं। गौतम रतन मोरे ने 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे पर उन्होंने शनिवार की रात मोहनी श्मशान घाट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जहां आए गेस्टों को केक के अलावा बिरयानी भी परोसी गई। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में तीसरी से आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स को देना होगा एग्जाम, लागू होंगे नए नियम
बता दें कि श्मशान घाट में अपना बर्थडे मनाने वाले गौतम ने कहा कि उनके बर्थडे प्रोग्राम में लगभग 40 महिलाओं और बच्चों समेत 100 से अधिक गेस्ट शामिल हुए थे। इन सभी ने श्मशान घाट पहुंचकर उनके बर्थडे पार्टी को सेलिब्रिट किया। केक काटने के साथ बर्थडे के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गौतम मोरे ने आगे कहा कि उन्हें मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल और प्रसिद्ध तर्कवादी स्वर्गीय नरेंद्र दाभोलकर से इस आयोजन की प्रेरणा मिली, जिन्होंने ब्लैक मैजिक, अंधविश्वास और सुपरस्टिशन के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस आयोजन को लेकर गौतम ने आगे कहा कि वह लोगों को ये मैसेज देना चाहते हैं कि श्मशान घाटों और ऐसी अन्य जगहों पर भूत मौजूद नहीं होते हैं। गौतम के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद से वह चर्चा में आ गए हैं।
Updated on:
24 Nov 2022 11:26 am
Published on:
24 Nov 2022 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
