15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: 22 लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज, मंत्री अब्दुल सत्तार के निवासपर पथराव करने का मामला

सोमवार को महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ अपने कथित आपत्तिजनक बयानों से विवाद खड़ा कर दिया जिसके बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में प्रदर्शन किए। 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिनमें से 17 की पहचान कर ली गयी है।

2 min read
Google source verification
supruya_sule_and_abdul_sattar.jpg

Supruya Sule And Abdul Sattar

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस बीच एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित रूप से बयान देने पर महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के आवास पर पथराव करने और नारेबाजी करने के मामले में 22 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात बेगमपुरा थाने में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिनमें से 17 की पहचान कर ली गई हैं।

सोमवार को महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने सुप्रिया सुले के खिलाफ अपने कथित आपत्तिजनक बयानों से विवाद खड़ा कर दिया जिसके बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में प्रदर्शन किए। अधिकारियों के मुताबिक, औरंगाबाद और मुंबई में अब्दुल सत्तार के निवास पर पथराव किया गया, वहीं उनके गृह नगर सिल्लोड एवं पुणे, ठाणे, औरंगाबाद, जालना, नागपुर तथा पंढरपुर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किये गये। यह भी पढ़े: Maharashtra News: अब ट्रांसजेंडर को मिलेगा महाराष्ट्र पुलिस में आरक्षण! MAT ने दिया राज्य सरकार को आदेश

बता दें कि अधिकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से जमा होना), 147 (दंगा भड़काना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीपी के जिलाध्यक्ष कैलाश पाटिल, पार्टी नेता शेख कय्यूम, नीलेश राउत, मयूर सोनावणे, अनुराग पाटिल समेत अन्य के नाम दर्ज किए गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब्दुल सत्तार ने जो कहा उसका मैं सपोर्ट नहीं करूंगा। यह पूरी तरह से गलत है। लेकिन साथ ही ‘खोके’ जैसी उलटी बात कहना भी गलत है। यह भी समझना चाहिए। दोनों तरफ से आचार संहिता का पालन करना बेहद जरूरी है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अब्दुल सत्तार के इस बयान की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की सलाह भी दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि किसी को भी महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। हम इसका विरोध करेंगे। यह जैसे हम पर लागू होता है वैसे ही विपक्ष पर भी लागू होता है। मुझे लगता है कि यह राजनीति में आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से आचार संहिता का पालन करना चाहिए। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में इस स्तर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जब तक बड़े नेता अपने लोगों को नहीं बताएंगे, यह संभव नहीं होगा।