13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: नागपुर में दोस्त का करीबी बताकर दिया झांसा, ठग लिए लाखों रुपए

नागपुर निवासी 52 साल के एक शख्स से उसके किसी करीबी दोस्त का नाम लेकर एक व्यक्ति ने 18.5 लाख रुपए ठग लिए । मंगलवार को इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। यशोधरा नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, मनिंदर सिंह जब्बाल (52) को 16 नवंबर को एक शख्स का व्हाट्सएप कॉल आया जिसने खुद को कनाडा से बग्गा सिंह बताया। कॉल करने वाला ने उसे बताया कि वह जब्बाल के दोस्त का करीबी दोस्त है जो उस समय कनाडा में एक शादी समारोह में था।

2 min read
Google source verification
fraud_news.jpg

Fraud

महाराष्ट्र में ठगी के मामलों में बढोत्तरी नजर आ रही हैं। नागपुर निवासी 52 साल के एक शख्स से उसके किसी करीबी दोस्त का नाम लेकर एक व्यक्ति ने 18.5 लाख रुपये ठग लिए। इस घटना की जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी। यशोधरा नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, मनिंदर सिंह जब्बाल (52) को 16 नवंबर को एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया जिसने खुद को कनाडा से बग्गा सिंह बताया।

फोन करने वाले ने व्यक्ति बताया कि वह जब्बाल के फ्रेंड का करीबी दोस्त है, जो उस समय कनाडा में एक शादी समारोह में शामिल हो रहा था। उसने यह भी कहा कि उसकी मां को नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसने जब्बाल से चिकित्सा खर्चों के लिए तत्काल कुछ भुगतान आनलाइन करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़े: Mumbai News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुई गिरफ्तार

बता दें कि ‘कॉलर’ ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही जब्बाल के बैंक अकाउंट में पैसे भेज देगा। कुछ मिनट बाद, जब्बाल को एक अन्य शख्स का फोन आया, जिसने खुद के बैंक अधिकारी होने का दावा किया और उसे बताया कि पैसे भेजे जा रहे हैं, लेकिन बैंक का सर्वर डाउन होने की वजह से इसमें थोड़ा समय लग रहा है।

इसके बाद जब्बाल ने उस ‘कॉलर’ पर भरोसा किया जिसने खुद को बग्गा सिंह बताया था और अलग-अलग बैंक अकाउंट में निर्देशानुसार कुल 18.5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी बाद में उसे अहसास हुआ कि यह एक घोटाला था, लेकिन तब तक ‘बग्गा सिंह’ पहुंच से बाहर हो गया था। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।