17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: श्रद्धा मर्डर केस पर बोले CM एकनाथ शिंदे, कहा- आरोपी को मिले कड़ी सजा

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) को लेकर महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सीएम शिंदे ने कहा क‍ि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली सरकार इस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
cm_eknath_shinde_new.jpg

CM Eknath Shinde

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) के बारे में सुनकर सभी हैरान है। इस मामले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है और गुनहगार को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहा है। इस बीच महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भी कड़ी प्रत‍िक्र‍िया दी है। सीएम शिंदे ने कहा क‍ि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली सरकार इस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, इस साल मई में आफताब पूनावाला (28) ने कथित तौर पर श्रद्धा की गला दबाकर मर्डर कर दिया था और उसके शव के 35 टुकड़े करके उन्हें साउथ दिल्ली के महरौली स्थित अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर क्षमता के फ्रिज में रखा था। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के इन टुकड़ों को कई दिनों तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंका। दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को साउथ दिल्ली में छतरपुर के जंगलों में ले जाया गया और पता लगाने का प्रयास किया गया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को कहां-कहां फेंका। यह भी पढ़े: Maharashtra News: सांसद संजय राउत का दावा- अगला सीएम एमवीए का होगा, लड़ाई 2024 तक जारी रहेगी

श्रेहा धरगलकर ने पिछले साल मराठी अभिनेत्री माधुरी संगीता पाटिल के साथ मुंबई के जुहू, वर्सोवा और अक्सा आदि तटों पर सफाई अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में शामिल होने वाली श्रद्धा मुंबई के मलाड स्थित कॉल सेंटर की नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी। हालांकि, आफताब पूनावाला ने उस पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला और कहा कि उसे मुंबई और वसई से दूर चले जाना चाहिए, जहां उसका परिवार रहता है।

श्रेहा ने आगे बताया कि आफ़ताब पूनावाला को डर था कि श्रद्धा के पेरेंट्स उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर सकते हैं। श्रेहा ने बताया क‍ि श्रद्धा कई चीजों को लेकर परेशान रहती थी। जब मैंने उससे उसकी उदासी की वजह जाननी चाही तो उसने बताया कि वह तनाव में है। उसने कहा कि वह आर्थिक परेशानियां झेल रही है। श्रद्धा ने अपने लिव-इन रिश्ते के बारे में नहीं बताया था, लेकिन उसने कहा था कि उसका आशिक चाहता है कि वह मुंबई और महाराष्ट्र छोड़ दे।

बता दें कि दिल्ली में इस मामले में बीजेपी विधायक राम कदम ने लव जिहाद की संभावना जताई है। राम कदम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वह पता करे कि क्या श्रद्धा वॉकर पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था, जिसका श्रद्धा विरोध कर रही थी? राम कदम ने दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है कि वे पता लगाएं कि कहीं श्रद्धा की हत्या के पीछे अहम वजह लव जिहाद तो नहीं है?

वहीं, दूसरी तरफ वसई और दिल्ली पुलिस ने जब एक साथ पूछताछ की तो आफ़ताब कई बार अपना बयान बदला। वसई पुलिस को आफताब ने बताया की उसने ही श्रद्धा खून किया है। शरीर के टुकड़ों को पहले काटकर फ्रीज में रखा और फिर जंगलों में फेंक दिया। इस जांच के लिए वसई पुलिस की एक टीम 8 से 13 नवंबर तक दिल्ली में रही और दिल्ली पुलिस को केस सौंपकर वापस लौटी।