श्रद्धा वॉकर के मर्डर के बाद उसके 35 टुकड़े करने वाले आफताब के बारें में सबको पता है, लेकिन इसी बीच मुंबई से सटे विरार में एक ऐसा दरिंदा भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी प्रेमिका की बेटी को मौत के घाट उतार कर उसके शव से बलात्कार किया।
मुंबई से सटे विरार में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पहले अपनी प्रेमिका की बेटी की पहले मौत के घाट उतारा और फिर उसके शव के साथ रेप किया। ये घटना पिछले हफ्ते शनिवार को चेन्नई में हुई, गिरफ्तारी अब मुंबई के विरार में हुई हैं। विरार पुलिस ने 19 नवंबर को आरोपी राजू मणि नायर को पकड़ा और चेन्नई के कोणामल्ली पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया। जिस लड़की का खून हुआ है, उसकी उम्र 18 साल थी। उसकी मां और पिता के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से मां आरोपी आशिक के घर रहने आ गई थी।
इसके बाद आरोपी आशिक ने इस बात का फायदा उठाया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुंबई से सटे विरार के फुलपाड़ा इलाके के सुजाता अपार्टमेंट में रह रहा था। मूल रूप से वह तमिलनाडू का ही रहने वाला है। विरार पुलिस को चेन्नई पुलिस से यह जानकारी मिली थी कि ऐसी वारदात कर आरोपी विरार में रह रहा है इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विरार क्राइम ब्रांच ने एक टीम बना कर आरोपी की खोज शुरू की। यह भी पढ़े: Mumbai News: फिल्मी अंदाज में डॉक्टर को किया किडनैप, गाड़ी में बैठाकर पीटा; 30 लाख लेकर छोड़ा
बता दें कि आरोपी का विरार पुलिस की टीम ने जल्दी ही पता लगा लिया और वसई कोर्ट से ट्रांजिट वारंट लेकर आरोपी को पकड़ कर चेन्नई पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, चेन्नई के पूनमल्ली इलाके में रहने वाली एक महिला के अपने पति से संबंध खराब हुए तो वह अपने आशिक राजू मणि नायर के पास रहने चली गई। इसके बाद आरोपी आशिक ने महिला की बेटी का ध्यान रखने का वादा किया था। लेकिन आरोपी ने 12 नवंबर को महिला की बेटी की गला दबाकर मार डाला और उसके शव के साथ रेप किया। जब महिला घर लौटी तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। जब उसने चाबी से ताला खोला तो महिला ने अपनी बेटी मृत अवस्था में पाया।
इसके बाद महिला ने फौरन पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। फॉरेंसिक टीम की जांच में लड़की के साथ बलात्कार का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) और 380 (चोरी) के साथ बलात्कार की धारा लगाई और आरोपी की तलाश जारी कर दी। इसी दौरान आरोपी के विरार में रहने की खबर मिली। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने विरार पुलिस से आरोपी से जुड़ी जानकारियां सांझा की। विरार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।