महाराष्ट्र के भिवंडी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपने 21 साल के फ्रेंड और होटल मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारने से पहले आरोपी ने उससे रिक्वेस्ट की थी कि तुम्हारे पास 4-5 गर्लफ्रेंड हैं, मेरी वाली छोड़ दो।
महाराष्ट्र के भिवंडी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपने 21 साल के अपने फ्रेंड और होटल मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारने से पहले आरोपी ने उससे अनुरोध किया था कि तुम्हारे पास 4-5 प्रेमिका हैं, मेरी वाली को छोड़ दो। जब उसने मानने से मना कर दिया तो प्राइवेट पार्ट काटकर मुंह में ठूंस दिया। इतने में भी जब मन नहीं भरा तो चाकू से ताबड़तोड़ 9 वार करके फ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान शमीम अंसारी के तौर पर हुई हैं। उसका फ्रेंड असमल अंसारी है जो वारदात का आरोपी है। शमीम असलम की प्रेमिका को पसंद करता था। असमल अंसारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी प्रेमिका की शमीम से नजदीकियां बढ़ रही थी, जिससे वह बहुत ज्यादा नाराज था। यह भी पढ़े: Maharastra News: बुजुर्ग टीचर ने 8 साल की मासूम के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने बताया दोनों बचपन के फ्रेंड थे और रोजाना मिलते थे और एक-दूसरे से कई बातें भी शेयर करते थे। दोनों के बीच लड़ाई हाल ही में तब शुरू हुई जब शमीम के मन में असलम की प्रेमिका के लिए फीलिंग जाग गई। शमीम की कथित तौर पर पांच से अधिक प्रेमिका थीं। असलम ने कहा कि वह अपनी किसी भी गर्लफ्रेंड को लेकर कभी भी सीरियस नहीं था। असलम ने शमीम को अपनी गर्लफ्रेंड की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और उससे दूर करने को कहा था। इस बात को शमीम ने हल्के में लिया। जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
शमीम जब असलम की बात पर सहमत नहीं हुआ तो उसने चेतावनी भी दी कि वह शमीम का प्राइवेट पार्ट काट देगा, ताकि वह किसी काम का न रहे। इसके बाद 6 नवंबर की रात जब दोनों होटल के एक कमरे में पार्टी कर रहे थे तो असलम की गर्लफ्रेंड को लेकर फिर लड़ाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर असलम अंसारी ने शमीम की पिटाई कर दी और उसकी आंखों में छुरा घोंप दिया और शरीर के नौ अन्य अंगों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। फिर उसने शमीम के गुप्तांगों को काट दिया और मुंह में ठूंस दिया। होश में आने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
बता दें कि इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि हमें इस घटना के बारे में तब पता चला जब सुबह शमीम का स्टाफ होटल पहुंचा। मामले की जांच के बाद पता लगा कि रात को शमीम के साथ असलम था। कड़ाई से पूछताछ के बाद असलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।