मुंबई

Maharashtra News: ऑनलाइन से नहीं बनी बात, अब ऑफलाइन दिवाली फूड पैकेट बांट रही शिंदे सरकार

इस महीने की शुरुआत में शिंदे सरकार ने 1.62 करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिवाली स्पेशल पैक के वितरण को इजाजत दी थी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रवींद्र चव्हाण की विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

2 min read
Oct 24, 2022
Ravindra Chavan

इस महीने की शुरुआत में शिंदे सरकार ने 1.62 करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिवाली स्पेशल पैक के वितरण को मंजूरी दी थी। शिंदे सरकार ने लाभार्थियों को अब ऑफलाइन दिवाली फूड पैकेट बांटने का निर्णय किया है क्योंकि तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऑनलाइन प्रोसेस में काफी देरी हो रही थी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रवींद्र चव्हाण की डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। चव्हाण ने बताया कि रविवार को हमने राशन कार्ड धारकों को दिवाली फूड पैकेट का ऑफलाइन वितरण शुरू करने का निर्णय लिया हैं।

रवींद्र चव्हाण ने कहा कि वितरण को तेजी से ट्रैक करने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र चव्हाण ने आगे कहा कि दिवाली फूड पैकेट वितरण प्रोसेस इंटरनेट से जुड़ी पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) मशीनों का उपयोग करके ऑनलाइन के जरिए होनी थी। लेकिन, ऑनलाइन प्रक्रिया ने वितरण को काफी स्लो कर दिया। जिसकी वजह से ऑफलाइन वितरण शुरू करने का आदेश जारी किया गया हैं। यह भी पढ़े: Navi Mumbai News: दिवाली के अवसर पर सिडको ने दिया लोगों बड़ा तोहफा, 7849 सस्ते घरों की लॉटरी घोषित

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया वितरण में काफी देरी कर रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने पात्र लाभार्थियों को दिवाली फूड पैक का वितरण ऑफलाइन शुरू करने का निर्णय लिया हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में शिंदे सरकार ने 1.62 करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिवाली स्पेशल पैक के वितरण को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत लाभार्थी स्पेशल तौर पर दिवाली के लिए तैयार किए गए अत्यधिक सब्सिडी वाले फूड पैक के हकदार हैं।

इस योजना के तहत एक राशन कार्ड धारक 100 रुपए में एक किलोग्राम सूजी, चीनी, चना दाल और एक लीटर खाद्य ताड़ के तेल मिलेंगे। ये वितरण 20 अक्टूबर तक पूरा किया जाना था लेकिन डिपार्टमेंट टारगेट को पूरा करने में सफल नहीं रहा हैं। वहीं, कांग्रेस ने शिंदे सरकार को इस मुद्दे पर घेरा हैं।

Published on:
24 Oct 2022 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर