
शिवसेना लीडर संजय राउत ने देश में सांप्रदायिक हिंसा के प्रकोप पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल
Unparliamentary Words: मानसून सत्र से पहले संसद ने कई शब्दों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। इन शब्दों में जुमलाजीवी, तानाशाह, शकुनि, जयचंद, विनाश पुरुष, खून से खेती सहित कई चीजों का समावेश है जिसे असंसदीय शब्द बताया गया है। जिसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब बताना पड़ेगा ये देश क्या है, इसका इतिहास क्या है।
असंसदीय शब्दों की नई सूची पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि इस देश में अगर कोई बोलता है कि कोई शब्द असंसदीय है, ये मैं मानने को तैयार नहीं। ये देश सभ्य है। इस देश की सबसे बड़ी ताकत विनम्रता है। अगर ये कोई मानने को तैयार नहीं तो उन्हें अब बताना पड़ेगा ये देश क्या है, इसका इतिहास क्या है।
गौर हो कि असंसदीय शब्द बताकर इनकी लंबी-चौड़ी लिस्ट को तैयार किया गया है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार इन शब्दों को अब संसद में कार्यवाही या बहस के दौरान नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है। विपक्ष लगातार इसे लेकर हमलावर है। राउत से पहले राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और आप ने इसे लेकर केंद्र को आड़े हाथ लिया है।
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि यह नई इंडिया की नई डिक्शनरी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन शब्दों से सरकार के कामकाज को ठीक तरह से बताया जाता था अब उनपर पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान राहुल ने जुमलाजीवी तानाशाह सहित अन्य का जिक्र किया है।
Updated on:
15 Jul 2022 12:42 pm
Published on:
15 Jul 2022 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
