1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: MVA छोड़ सकते है ऊद्धव ठाकरे, वीर सावरकर पर राहुल गांधी के दिए बयानों से खफा

महाराष्ट्र में वीर सावरकर को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमाई हुई हैं। वीर सावरकर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के दिए बयानों से शिवसेना के लिए दिक्कत हो रही है। राहुल गांधी के बयानों से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नाराज हैं और वे महाविकास अघाड़ी गठबंधन से अलग हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
uddhav_thackeray_and_rahul_gandhi.jpg

Uddhav Thackeray And Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में वीर सावरकर को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमाई हुई हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना प्रमुख (ठाकरे गुट) उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी (MVA) से अगल हो सकते हैं। वीर सावरकर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दिए बयानों से शिवसेना को काफी दिक्कत हो रही है। बताया जाता है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के बयानों से काफी नाराज हैं और वे एमवीए को छोड़ सकते हैं। इस बारे में सुबह शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भी ऐसे ही संकेत दिए।

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला जिला स्थित वड़ेगांव ग्राम में दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और कारागार में रहने के दौरान उन्होंने डर की वजह से माफीनामे पर सिग्नेचर करके महात्मा गांधी और अन्य समकालीन भारतीय नेताओं को धोखा दिया था। बीते मंगलवार को भी राहुल गांधी ने वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर हमला बोला था। यह भी पढ़े: Maharashtra News: 13 साल की मासूम से टीचर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बेडरूम में बुलाकर की अश्लील हरकतें

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीर सावरकर के ‘माफीनामे’ की एक प्रति दिखाते हुए हमला बोला। राहुल गांधी ने दावा किया कि सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा- सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब वीर सावरकर जी ने माफीनामे पर सिंगनेचर किए तो उसकी वजह डरथी। अगर वह डरते नहीं तो वह कभी सिंगनेचर नहीं करते। इससे उन्होंने महात्मा गांधी और उस समय के नेताओं के साथ धोखा किया।’ उन्होंने कहा कि देश में एक ओर महात्मा गांधी की विचारधारा है और दूसरी सावरकर से जुड़ी विचारधारा है।

वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि ऐसे बयानों से एमवीए गठबंधन में दरार पड़ सकती है। इसलिए राहुल गांधी ऐसे मुद्दों से बचना चाहिए। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने जो सावरकर के बारे में बोला है, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं। हम सावरकर का बहुत सम्मान करते हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को ठाणे नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Story Loader