Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले (Buldhana Bus Accident) में दो निजी बसों की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।
Maharashtra Yavatmal News: महाराष्ट्र में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यवतमाल जिले में एक व्यस्त हाईवे पर पुलिस टीम अब दुर्घटना का शिकार हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह भीषण हादसा तब हुआ जब पुलिस टीम ने जांच के लिए एक ट्रक को हाईवे पर रुकवाया था। इस बीच, एक दूसरे ट्रक ने पुलिस वैन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें हाईवे पुलिस के एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-तुलजापुर हाईवे (Nagpur-Tuljapur Highway) पर शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, ब्रिज पर हाईवे पुलिसकर्मी (Highway Police) एक ट्रक की जांच कर रहे थे तभी एक अन्य ट्रक ने पुलिस वैन में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: उफनती नदी देखने गया था शख्स, फिसलकर गिरा, 12 घंटे तक पेड़ पर लटककर बचाई जान
यह हादसा इतना भयावह था कि राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी और वहां खड़े ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों का परिचालन भी बाधित हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बुलढाणा में दो बसों की भिड़ंत, 6 की मौत
एक अन्य घटना में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले (Buldhana Bus Accident) में शनिवार तड़के दो निजी बसों की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक सुनील (Sunil Kadasne) ने बताया कि सभी पीड़ित अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पूरी करने के बाद हिंगोली (Hingoli) लौट रहे थे।
यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-53 पर मलकापुर शहर (Malkapur) में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब ढाई बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि नासिक की ओर जा रही बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और दूसरी बस के सामने आ गई, जिसके परिणामस्वरूप उनमें भीषण टक्कर हो गई।