15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ATS का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र में 21 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

महाराष्ट्र के यवतमाल में 14 और अहिल्यानगर में 7 स्थानों पर एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके चलते एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 15, 2026

Maharashtra ATS raids Ahilyanagar Yavatmal

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने रविवार सुबह से राज्यभर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। मुंबई एटीएस की टीमों ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में कुल 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने और उन्हें सक्रिय करने की कोशिशों के इनपुट मिलने के बाद की गई।

कहां-कहां चल रहा सर्च अभियान?

अधिकारियों के अनुसार, यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ क्षेत्र में 14 स्थानों पर तलाशी ली गई। वहीं अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले में 7 ठिकानों पर एटीएस की टीमें पहुंचीं। सुबह से ही इन सभी स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। सभी संबंधित परिसरों में स्थानीय पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। राज्य में इस बड़े ऑपरेशन के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

युवाओं को ‘आतंकी’ बनाने की साजिश!

प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि कुछ देश विरोधी तत्व युवाओं से संपर्क कर उन्हें आतंकी संगठनों के लिए सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे। इसी सूचना के आधार पर मुंबई एटीएस ने यह छापेमारी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री की जांच कर रही है।

मुंबई ATS के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी चल रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां संभावित नेटवर्क और संपर्क सूत्रों को खंगालने में जुटी हैं।

अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार बैठे संदिग्धों से जुड़े हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य भर में सतर्कता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। एटीएस की इस कार्रवाई को आतंकी गतिविधियों के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।