3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: चंद्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस आमने सामने! राज्यपाल के बयान ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें

महाराष्ट्र सियासी घमासान जारी हैं। फिलहाल राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर घमासान मचा है। अपने बयान के चलते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अलग-थलग पड़े हुए हैं। वहीं बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। दूसरी तरफ इस विवादित बयान के कारण बीजेपी भी दो गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है।

2 min read
Google source verification
chandrashekhar_bawankule_and_devendra_fadnavis.jpg

Chandrashekhar Bawankule And Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र सियासी घमासान जारी हैं। राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवादित बयान के बाद अब महाराष्ट्र बीजेपी दो गुटों में नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां राज्यपाल के विवादित बयान को देवेंद्र फडणवीस का सपोर्ट मिला है तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्यपाल के बयान पर आपत्ति जताई है। बावनकुले ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को शिवाजी महाराज की तुलना किसी राजनेता के साथ नहीं करनी चाहिए थी।

महाराष्ट्र की जनता शिवाजी महाराज को भगवान की तरह पूजती है। जबकि देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान के बारे में कहा था कि राज्यपाल के बयान का गलत मतलब निकाला गया है। महाराष्ट्र बीजेपी के इन दो नेताओं के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि राज्यपाल के मुद्दे पर पार्टी दो खेमों में बंट गई है। यह भी पढ़े: PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया ऑडियो संदेश

बता दें कि इस समय बीजेपी दो बयानों के चलते बैकफुट पर आ गई हैं। पहला बयान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिया गया था। जिसमें कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का हीरो बताया था। वहीं दूसरे बयान में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यह कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने 5 बार औरंगजेब को पत्र लिखकर माफी मांगी थी।

एनसीपी नेता ने राष्ट्रपति को लिखी चिठ्ठी: एक ओर महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी फिलहाल अपने विवादित बयान के बाद अलग-थलग पड़ गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ विरोधी दल लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है। इस बीच एनसीपी के प्रवक्ता महेश तपासे ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक चिठ्ठी लिखकर मांग की है कि राज्यपाल के वक्तव्य से महाराष्ट्र का सामाजिक समीकरण बिगड़ रहा है। महाराष्ट्र की जनता के मन में उनके प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने राष्ट्रपति से यह मांग भी की है की राज्यपाल को महाराष्ट्र की जगह किसी दूसरे राज्य में भेजा जाए।

बता दें कि न केवल एनसीपी बल्कि शिवसेना और कांग्रेस भी लगातार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने सीएम एकनाथ शिंदे को भी इस विवाद में घेरा है। उन्होंने सवाल किया है कि हिंदुत्व की दुहाई देने वाले सीएम शिंदे अब छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर चुप क्यों बैठे हैं?

Story Loader