17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, पूछा-सरकार होने के बावजूद शिवसैनिकों को क्या मिला?

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को समर्थन करने का ऐलान उद्धव ठाकरे ने किया है। साथ ही शिंदे गुट ने भी द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने की घोषणा की है। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification
Maharashtra News: Shinde camp to build new Sena Bhavan in Aurangabad?

उद्धव ठाकरे को फिर झटका देने की तैयारी में CM शिंदे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के बाद से शुरू हुआ सियासी घमासान अबतक जारी है। सीएम की कुर्सी गंवा चुके शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के तेवर भी सख्त नजर आ रहे हैं। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार होने के बावजूद शिवसैनिकों को क्या मिला?

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग साथ आए उनका खुद का स्वार्थ नहीं है। उन्हें अपने विधानसभा इलाके में काम करना है तो निधि की जरूरत है, अपने इलाके की समस्या को सुलझाना है। उन्होंने कहा कि सरकार में थे सीएम अपना था फिर भी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं हुआ। शिंदे ने कहा कि चुनाव में शिवसेना चौथे नंबर पर गई। जिस सरकार में शिवसेना है वहां शिवसैनिकों को क्या मिला? यह सवाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से पूछा है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: एक फोन कॉल से बीजेपी और शिवसेना के बीच खत्म हो सकती है दूरियां! इस नेता के बयान से लग रहे कयास

ज्ञात हो कि संजय शिरसाट द्वारा आयोजित शिवसैनिकों के कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने यह बातें कही हैं। रात करीब 1 बजे के आस-पास रविंद्र नाट्य मंदिर में सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। शिंदे ने कहा कि कई शिवसैनिकों के ऊपर मामले दर्ज हुए। सरकार होने के बावजूद हम शिवसैनिकों की मदद नहीं कर पाए।

शिंदे ने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे लेकर जा रहे हैं। मैं मेरी पार्टी को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा ऐसा भी बालासाहेब ने कहा था। यही बालासाहेब के विचार हम आगे लेकर जा रहे हैं। शिंदे ने कहा कि रात में ऐसा कोई कार्यक्रम किसी का नहीं हुआ होगा। औरंगाबाद दौरे से हम यहां आए हैं। हमनें ऐतिहासिक काम किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वो एकनाथ शिंदे के इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे और उन्हें धुल चटा देंगे। ठाकरे ने तब शिवसेना विधायक राजन साल्वी के लिए एक लेटर जारी किया था। जिसमें उन्होंने साल्वी को शिवसेना के प्रति वफादार रहने के लिए धन्यवाद कहा था।