
Sanjay Raut
मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही सियासी बयानबाजी भी लगातार हो रही है। इन सब के बीच अब शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों पर हमला बोला है। राउत ने कहा कि जो ईडी के दबाब में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता है। इससे पहले आज सुबह शिवसेना के तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंचे हैं। शिंदे गुट का दावा है कि उनके पास 41 शिवसेना विधायकों का समर्थन है।
संजय राउत ने कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा। हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ED के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता। राउत ने कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। इन सब के बीच एनसीपी नेताओं के साथ शरद पवार की बैठक जारी है। इस बैठक में डिप्टी सीएम अजित पवार, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड सहित अन्य नेता मौजूद हैं।
वहीं राज्य में सियासी संकट के बीच संजय राउत ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो शिवसेना बहुमत साबित करेगी। इसका सीधा मतलब है कि उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की खबरों को नकार दिया है। इससे पहले फेसबुक लाइव में जब उद्धव आए थे तो उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि राउत ने इस्तीफे की खबरों को सिरे से खारिज किया है। खबरें यह भी हैं कि एकनाथ शिंदे को सीएम पद देकर सरकार बचाने का भी ऑप्शन सुझाया गया है।
Published on:
23 Jun 2022 11:46 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
