बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश की किस्मत चमक गई है। हाल ही तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में वह स्कूटी की सवारी करती नजर आ रही हैं।
भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो की विजेता और बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। तेजस्वी प्रकाश मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। छोटे पर्दे से निकल अब वो बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेंगी। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने हाल में अपनी मराठी फिल्म मन कस्तूरी रे (Man Kasturi Re) का पहला पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में तेजस्वी के साथ मराठी अभिनेता अभिनय बेर्डे (Abhinay Berde) लीड रोल नजर आएंगे।
फिलहाल तेजस्वी प्रकाश कलर्स के शो नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। जल्द ही तेजस्वी प्रकाश मराठी फिल्म 'मन कस्तूरी रे' में नजर आएंगी। तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रिलीज की तारीख के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है। इस फिल्म में तेजस्वी के अपोजिट अभिनय बेर्डे मुख्य भूमिका में हैं। पोस्टर में दोनों साथ स्कूटर पर राइड करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें: Marathi Cinema: मराठी सिनेमा में डेब्यू करेंगी कन्नड़ अभिनेत्री मेघा शेट्टी; 'आफ्टर ऑपरेशन लंदन कैफे' में निभाएंगे लीड रोल
बता दें कि अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश जहां बहुत खुश और मस्ती कर रही हैं वहीं अभिनय घबराए से स्कूटर को बैलेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को फैंस के लिए शेयर किया है। अभिनेत्री ने पोस्ट को मराठी में ही कैप्शन दिया, “मन सांगे हे मला वेड लागे या जीवा सावरू नको रे माला नव्या सपंदनांची नवी ल स्थूर मन कस्तूरी रे, 4 नोवेंबर पास्च्या जवच्या चित्रपट घरात! #मनकस्तुरीरे #मनकस्तुरीरे4नोव”।
फिल्म मन कस्तूरी रे इसी साल 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस बीच, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की एक और मराठी फिल्म पर काम चल रहा है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम स्कूल कॉलेज एनी लाइफ है। इस फिल्म के विहान सूर्यवंशी निर्देशित है और रोहित शेट्टी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में तेजस्वी करण किशोर परब के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में भी तेजस्वी प्रकाश एक छात्रा की भूमिका में नजर आएंगी।