8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीरा भायंदर में मनेगा 2 जून को महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव

श्री महाराणा प्रताप एकता मंच की ओर से महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव दो जून को जैसल पार्क चौपाटी पर मनाया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Binod Pandey

May 30, 2019

mumbai

महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव

मुंबई. श्री महाराणा प्रताप एकता मंच की ओर से महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव दो जून को जैसल पार्क चौपाटी पर मनाया जाएगा। राजस्थानी वसुधा पर अवतरित हुए वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसके लिए आयोजकों की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
सम्पूर्ण आयोजन दिवंगत दौलत सिंहभाटी द्वारा स्थापित श्री महाराणा प्रताप एकता मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी एवं मंच के संरक्षण समाजसेवी व स्टील किंग के नाम से विख्यात राजेन्द्र मित्तल के मार्गदर्शन में होगा। समारोह का आरंभ उमराव सिंह ओस्वाल के सरंक्षण में समता राम महाराज के आशीर्वचन से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजन विचारे, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित, विधायक नरेंद्र मेहता, विधायक प्रताप सरनाईक,महापौर डिंपल मेहता उपमहापौर चंद्रकांत वैती, भारतीय जनता पार्टी के गट नेता हसमुख गहलोत, शंकर झा, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नारायण सिंह देवड़ा, मीरा भायंदर शहर की पूर्व महापौर नगरसेविका गीता भरत जैन, सुमन कोठारी, नीमा राजपुरोहित आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवराम मंंडोरा, वीराराम देवासी , गजेंद्र सिंह भाटी, राजू तागद,ललित परमार,अनिल उपाध्याय, अनुपमा धाक?, बीरबल विश्नोई, शैलेष पांडे, हुकमसिंह राठौड़, कृष्णसिंह, महेन्द्र गुज्जर, मनीष सिंह आदि का विशेष योगदान रहेगा।