Mumbai Crime: आरोपी को मंगलवार को डिंडोशी सत्र न्यायालय की विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mumbai Jogeshwari News: मुंबई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक मासूम से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर के जोगेश्वरी (Jogeshwari) इलाके में एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता एक ही बिल्डिंग में रहते थे। दरअसल महिला के घर पर बच्ची का देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इसलिए लड़की की मां ऑफिस जाते समय उसे आरोपी के घर पर छोड़ जाती थी। यह भी पढ़े-Mumbai: चाकू की नोक पर 15 साल की लड़की से गैंगरेप, मुलुंड में सनसनीखेज वारदात
कुछ दिन पहले लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई और उसकी मां ने तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भरोसे का कत्ल!
बताया जा रहा है कि जोगेश्वरी उपनगर में आरोपी और पीड़िता एक ही इमारत में रहते है। आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी परिचित था। इसलिए लड़की की मां आरोपी पर बहुत भरोसा करती थी। जब वह काम के लिए निकलती थी तब अपनी बेटी को पड़ोस में रहने वाले आरोपी की देखरेख में छोड़ देती थी। क्योंकि उसके घर पर कोई नहीं होता था। इसी का फायदा उठाया आरोपी ने घर पर ही नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी की पत्नी और दो बड़े बच्चे भी हैं।
बच्ची ने अपनी मां को बताया कि कैसे आरोपी ने 7-14 सितंबर के बीच कई दिनों तक उसके साथ घुनौनी हरकत की। आरोपी को मंगलवार को डिंडोशी सत्र न्यायालय की विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।