पुलिस ने कहा कि आरोपी विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए आने वाली मॉडलों को अच्छे पैसे की पेशकश करती थी और वेश्यावृत्ति करवाती थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को सूचना मिली थी कि मित्तल देह व्यापार का धंधा चला रहा है। इसके बाद पीआई सुतार ने एक टीम बनाई और नकली ग्राहक के रूप में मित्तल को फोन किया और अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियों की डिमांड की। मित्तल ने इसके इंतजाम के लिए 60 हजार रुपये की मांग की।