एनआईए ने पिछले साल 22 सितंबर को स्कूल परिसर की दोनो मंजिलों की तलाशी ली थी। तब एजेंसी ने आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे, जिनसे पता चला था कि स्कूल परिसर में ही देश विरोधी गतिविधियां चल रही है। उक्त संपत्ति का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा किया गया था, जो सीधे तौर पर पीएफआई से जुड़ा पाया गया था। वहां पीएफआई अपने कैडरों के लिए शस्त्र प्रशिक्षण आयोजित करता था। कैडरों को हिंसक जिहाद के लिए उकसाया जाता था।