8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: 9 महीने में 3,668 लोगों को शिकार बना चुके हैं साइबर क्रिमिनल्स, अश्लील ईमेल के मामले भी बढ़े

मुंबई से चौंका देने वाला आंकड़ा सामने आया है। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने इस साल सितंबर तक 3,668 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 1,073 मामले ऑनलाइन या क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3,668 मामलों में से 214 को सॉल्व कर लिया गया और 334 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Google source verification
fraud.jpg

Fraud

मुंबई से चौंका देने वाला आंकड़ा सामने आया है। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने इस साल सितंबर तक 3,668 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 1,073 मामले ऑनलाइन या क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3,668 मामलों में से 214 को सुलझा लिया गया और 334 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। मुंबई में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई हैं।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलें को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मुंबई की आबादी दो करोड़ से भी ज्यादा है और साइबर अपराध से जुड़े मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए, कांस्टेबलों समेत 220 पुलिसकर्मियों को ऐसे मामलों से निपटने के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। यह भी पढ़े: मुंबई में प्रॉपर्टी की लालच में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, ऐसे लगाई बॉडी ठिकाने

अश्लील ईमेल MMS पोस्ट के मामले भी बढ़े: बता दें कि पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल मामलों में से करीब 299 अश्लील ईमेल या एमएमएस पोस्ट से संबंधित मिले, जिसमें 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल या ई-मेल मॉर्फिंग के लिए 108 मामले दर्ज किए गए और 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित लगभग 1,073 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा धोखाधड़ी के 1,141 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, कंप्यूटर सोर्स कोड से छेड़छाड़ के करीब 7 मामले दर्ज किए गए। फिशिंग या स्पूफिंग मेल के 31 मामले, पोर्नोग्राफी के 22 मामले, हैकिंग के 46 मामले, गिफ्ट फ्रॉड के 66 और खरीद फरोख्त के 154 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि, जॉब फ्रॉड के 85 मामले, 16 बीमा धोखाधड़ी, चार एडमिशन फ्रॉड, 47 फर्जी वेबसाइट, 27 मेट्रीमोनियल फ्रॉड, 16 क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी, 96 लोन फ्रॉड, 143 डेटा चोरी, 65 सेक्सटॉर्शन सहित अन्य मामले साइबर द्वारा दर्ज किए गए थे।

बता दें कि पिछले दिनों मुंबई पुलिस के साइबर ब्रांच ने 4 ऐसे आरोपियों को पकड़ा था, जो लोगों के साथ जॉब फ्रॉड करते थे। ये चारों अभियुक्त अलग-अलग देश के हैं। एक अभियुक्त ज़ाम्बिया, दो महिला अभियुक्त यूगांडा और नामीबिया और चौथा अभियुक्त घाना से है। पुणे साइबर डीसीपी बालसिंग राजपूत ने बताया कि ये लोगों को अमेरिका जाने के लिए वीजा और वहां अच्छा जॉब देने के लिए पैसा मांगते थे।

इस केस के शिकायतकर्ता से इन्होंने 26 लाख रुपए लिए थे। ये दूसरे के नाम के बैंक अकाउंट, मेल आईडी और नंबर का उपयोग करते थे। ये 2 लाख लोगों के साथ जॉब फ्रॉड और 1 लाख से अधिक लोगों से अलग तरीके से धोखाधड़ी करने वाले थे। इन चारों को पिछले महीने 22 तारीख को पुणे से पकड़ा गया है और अभी पुलिस हिरासत में हैं। डीसीपी ने आगे कहा कि हमें पता चला है कि इन्होंने और जगहों पर भी धोखाधड़ी की है, हम पता लगा रहे हैं।