scriptMumbai News: मानसून की बेरुखी से मुंबई में जल संकट का खतरा! झीलों में बचा है सिर्फ इतने दिन का पानी | Mumbai may face Water Crisis due to indifference of rain | Patrika News
मुंबई

Mumbai News: मानसून की बेरुखी से मुंबई में जल संकट का खतरा! झीलों में बचा है सिर्फ इतने दिन का पानी

मुंबई के लोगों की प्यास बुझाने वाली सात झीलों में अब 30 से 35 दिनों तक का पानी बचा है। मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश कम होने से मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से गिरा है। उनमें अब जुलाई के आखिरी हफ्ते तक के लिए ही पानी बचा हुआ हैं।

मुंबईJun 18, 2022 / 05:51 pm

Dinesh Dubey

dam.jpg
Mumbai Water Crisis News: इस साल मानसून की सुस्त चाल से मुंबई में रहने वाले लाखों लोगों को न केवल चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा, बल्कि अब पीने के पानी का भी संकट झेलना पड़ सकता है। ताजा रिपोर्टों की मानें तो मुंबई में बारिश की कमी से जल संकट पैदा होने की संभावना काफी बढ़ गई है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं होती है तो मुंबई के लोगों को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से शहर के मुख्य इलाकों से दूर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
शहर को पीने का पानी देने वाली सात झीलों में अब 30 से 35 दिनों तक का पानी रह गया है। दरअसल बारिश नहीं होने से मुंबई को आपूर्ति करने वाले जलाशय प्रभावित हुए है और उनमें अब जुलाई के आखिरी हफ्ते तक का पानी बचा हुआ हैं।
यह भी पढ़ें

Mumbai News: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, काफिले में घुसी अज्ञात कार- देखें वीडियो

मुंबई को रोजाना 3850 मिलियन लीटर पानी की जरूरत होती है। लेकिन मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में सिर्फ 11 फीसदी पानी बचा है। वर्तमान में इन झीलों में 160831 मिलियन लीटर पानी है, जबकि पिछले वर्ष यह 186719 मिलियन लीटर था। अभी अपर वैतरणा में एक मिलियन लीटर भी पीने योग्य पानी नहीं बचा है। जबकिमोडक सागर में 48357 मिलियन लीटर, तानसा में 6088 मिलियन लीटर, मध्य वैतरणा में 23719 मिलियन लीटर, भातसा में 76788 मिलियन लीटर, विहार में 3715 मिलियन लीटर और तुलसी में 2164 मिलियन लीटर पानी शेष है।
जानकारी के अनुसार, जून के अंत में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पानी की आपूर्ति की समीक्षा करेगा और हालात के मुताबिक निर्णय लेगा।

इस बीच, एक राहत भरी खबर यह है कि मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में बारिश रफ्तार पकड़ेगी। 19 जून से मुंबई और उससे सटे उपनगरों में भारी बारिश के आसार हैं, वहीं कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

Home / Mumbai / Mumbai News: मानसून की बेरुखी से मुंबई में जल संकट का खतरा! झीलों में बचा है सिर्फ इतने दिन का पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो