17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: जन्मदिन के दिन गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दिलाने लेकर गया बॉयफ्रेंड, प्रेमिका ने चुरा ली हीरे की अंगूठी और दोनों पहुंच गए जेल

मुंबई से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि यहां जन्मदिन के दिन गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दिलाने प्रेमी लेकर गया था। लेकिन प्रेमिका ने यहां चोरी कर ली और सीधे जेल पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
arrested_1.jpg

Tamil nadu: Physical Education Teacher Arrested in Sexual Harassment case

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौकानें वाला केस सामने आया है। दरअसल जन्मदिन दिन के मौके पर अपने प्रेमिका को बॉयफ्रेंड घुमाने के लिए लेकर गया था। साथ ही वह उसे गिफ्ट दिलाना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर दोनों मुंबई के गोरेगांव स्थित मॉल में गए थे। युवती पर आरोप है कि उसने मॉल की एक जूलरी शॉप से हीरे की अंगूठी चुराई है। जिसके बाद दोनों जेल पहुंच गए हैं।

मुंबई के दिंडोशी पुलिस ने इस कपल को पकड़ा है। कहा जा रहा है कि युवती ने ही मॉल की एक जूलरी शॉप से डायमंड की अंगूठी चुराई है। इस मामले में युवती गोरेगांव की रहने वाली है। जबकि उसका प्रेमी दिल्ली का रहने वाला है। हालांकि इस मामले में बॉयफ्रेंड की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: अपने ही पैसे मांगने पर दोस्तों ने मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवती का नाम सुचेता देवी (35) बताया जा रहा है। प्रेमी की उम्र 28 साल है और वह पेशे से इंजिनियर है। दिल्ली से मुंबई वह पिछले महीने ही शिफ्ट हुआ है। वह अब मुंबई में ही नौकरी करता है। युवती जिस दिन प्रेमी से मिलने आई थी उस दिन उसका बर्थडे था। यही कारण है कि प्रेमी उसे मॉल घुमाने लेकर गया था।

पुलिस का कहना है कि अब तक यह साफ नहीं है कि लड़का इस चोरी में शामिल है या नहीं इसलिए उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि एक अगस्त को युवती का जन्मदिन था। इसलिए युवक उसे गिफ्ट दिलाने के लिए ओबरॉय मॉल लेकर गया था।

पुलिस को लड़के ने बताया कि वह जन्मदिन के मौके पर अपनी प्रेमिका को अंगूठी गिफ्ट करना चाहता था। इसी समय युवती ने कई रिंग्स अपने हाथों में पहनकर चेक कीं लेकिन उसे एक भी पसंद नहीं आई। जिसके बाद दोनों आउटलेट से निकल गए। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मॉल के बाहर से ऑटो का नंबर ट्रेस किया और आरोपियों तक जा पहुंची।

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से युवती की फोटो निकाली और रिक्शा चालक द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर गोरेगांव ईस्ट के संतोष नगर पहुंची जहां युवती का घर है। यहां पुलिस ने युवती की तस्वीरे दिखा कर पूछताछ की। पुलिस की मेहनत रंग लाई और 7 अगस्त को युवती ट्रेस हो गई। इस मामले में लड़के का कहना है कि उसे अंगूठी चोरी के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।