मुंबई

Mumbai News: एक सिगरेट के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पोल

महाराष्ट्र के ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। ठाणे में एक एक शख्स की उसके ही दोस्त ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने सिगरेट लाने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जब चोट के बारे में पता चला तो परिवार ने मामला दर्ज कराया।

2 min read
Nov 12, 2022
Crime

महाराष्ट्र के ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में 32 साल शख्स ने कथित तौर पर सिगरेट देने से मना करने पर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 4 नवंबर की रात पीड़ित जयेश जाधव (38) आरोपी और अन्य कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। पार्टी समाप्त होने के बाद सभी अपनेअपने घर के लिए निकल गए। घर के पास पहुंचने पर आरोपी ने पीड़ित से कुछ सिगरेट देेने के लिए कहा, लेकिन उसने सिगरेट देने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़े: Maharashtra News: पालघर में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी महिला के चंगुल से 2 को बचाया

इसके बाद आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने अपने दोस्त के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सिर में चोट लगने के बाद वह घर लौटा और अगले दिन उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

बाद में पुलिस ने मर्डर का केस दिया दर्ज: बता दें कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया गया। रामनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 4 नवंबर को हुई इस घटना के लिए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और गिरफ्तार आरोपी युवक से भी पूछताछ की है।

Published on:
12 Nov 2022 09:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर