8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में दो बेस्ट बसें आपस में टकराईं, बाइक सवार पुलिस इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत!

Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई में दो बेस्ट बसों की टक्कर में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वकोला इलाके में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 14, 2023

BEST Bus Workers Strike

मुंबई में बेस्ट बस से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Mumbai Santacruz News: मुंबई से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां सांताक्रूज इलाके में दो बेस्ट बसों की टक्कर में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वकोला इलाके में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। मृतक पुलिस इंस्पेक्टर का नाम प्रवीण अशोक दिनकर है।

वाकोला पुलिस स्टेशन के अनुसार, दुर्घटना वकोला के न्यू मॉडर्न स्कूल के पास आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर हुआ। पुलिस अधिकारी प्रवीण सांताक्रूज स्थित अपने घर से मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन जाने के लिए निकले थे। तभी वाकोला इलाके में बेस्ट बस संख्या 392 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़े-मुंबई: चेंबूर में नकल करते पकड़े जाने पर 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फैली सनसनी

बताया जा रहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण अपनी बाइक से वाकोला से गुजर रहे थे, तभी उनके सामने एक बेस्ट की बस रुक गई और उससे यात्री उतर रहे थे। इसलिए प्रवीण भी बेस्ट बस के पीछे रूककर इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से बेस्ट की बस-392 तेज गति से आई और उन्हें टक्कर मारने हुए आगे की बस से जा भिड़ी। उस वक्त प्रवीण दिनकर दोनों बसों के बीच में थे और कुचल गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीछे से आई बस का ब्रेक सही समय पर नहीं लगा और यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण दिनकर को तुरंत वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुबह करीब सवा 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मुंबई पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल इस घटना की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।