मुंबई

Mumbai Police: मुंबई पुलिस में कॉन्ट्रैक्ट पर होगी 3000 भर्तियां, गृह विभाग ने दी हरी झंडी

Mumbai Police Recruitment: महाराष्ट्र सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट पर भर्तियां अस्थायी आधार पर होंगी।

2 min read
Oct 12, 2023
महाराष्ट्र पुलिस

Mumbai Police Force Contract Recruitment: महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई पुलिस फोर्स में तीन हजार कॉन्ट्रैक्ट पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का फैसला किया है। यह भर्ती महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम यानि एमएसएससी (Maharashtra State Security Corporation) के जरिये अधिकतम 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस फ़ोर्स विभिन्न वजहों से पुलिसकर्मियों की भारी कमी का सामना कर रही है। महाराष्ट्र राज्य गृह विभाग ने मौजूदा स्थिती को देखते हुए नई भर्ती होने तक कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्तियां करने की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है। सरकार ने 3 हजार संविदा पुलिसकर्मियों के वेतन के लिए 30 करोड़ रुपये के खर्च को भी मंजूरी दे दी है। यह भी पढ़े-NCP: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 महीने बढ़ी जमानत


पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर फैसला

मुंबई पुलिस बल में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। जिस वजह से पुलिस कमिश्नर ने नई भर्तियां होने तक कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती का अनुरोध किया था। मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुरोध के बाद गृह विभाग ने कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को लेकर फैसला लिया है। यह भर्ती एमएसएससी के माध्यम से अधिकतम 11 महीने की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती किए गए पुलिसकर्मियों के वेतन के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान राज्य सरकार ने किया है।

पुलिस बंदोबस्त में हो रही थी दिक्कत

भले ही गणेशोत्सव बीत चुका है, लेकिन नवरात्रि, रमज़ान, दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मुंबई में बंदोबस्त के लिए अतिरिक्त पुलिस की ज़रूरत होती है। इस पृष्ठभूमि में मुंबई पुलिस बल में राज्य सुरक्षा निगम के जवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाएगा। हालांकि यह भर्ती 11 महीने की अवधि या भी उस स्थान पर स्थायी नियुक्ति होने तक के लिए होगी। मुंबई पुलिस बल में कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद जवान फिर से एमएसएससी में अपनी पिछली ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

सरकार ने क्या कहा?

मालूम हो कि राज्य में पुलिसकर्मियों के 10 हजार पद खाली हैं। हालांकि, इन खाली पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है और भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। लेकिन पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया, खासकर ट्रेनिंग पूरी होने में कई महीनों का समय लगता है। इस कारण से मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि ये भर्तियां अस्थायी आधार पर होंगी, नियमित पुलिसकर्मियों के ड्यूटी ज्वाइन करने पर कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती नहीं होगी।

Published on:
12 Oct 2023 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर