मुंबई

मुंबई के हजारों घरों मे 9 और 13 अक्टूबर को नहीं आएगा पानी, जानें- किन इलाकों में कब होगी कटौती

Mumbai Water Cut: सोमवार को नवी मुंबई के बेलापुर, नेरुल, तुर्भे, वाशी, कोपरखैरने, घनसोली, ऐरोली इलाकों में पानी नहीं आयेगा।

2 min read
Oct 08, 2023
मुंबई के हजारों घरों में 18 दिसंबर को पानी की कटौती

Water Cut in Mumbai Goregaon, Kandivali, Malad: मुंबई के कुछ हिस्सों में सोमवार से बीएमसी के पानी की कटौती शुरू होने वाली है। दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मलाड (पूर्व) में मलाड हिल जलाशय (Malad Hill Reservoir) में इनलेट और आउटलेट वाल्व को बदलने का काम शुरू करेगी। यह मरम्मत का काम दो चरणों में 9 और 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से आधी रात 12 बजे के बीच किया जाएगा। इस वजह से गोरेगांव, मलाड और कांदिवली (पूर्व) में दोनों दिन (9 और 13 अक्टूबर) 16 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

बीएमसी ने बताया कि पुराने और क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 10 पानी के वाल्वों को बदलने की कोशिश है। पहले चरण में 900 मिमी व्यास का वाल्व और 750 मिमी व्यास वाले वाल्व को सोमवार को बदला जाएगा। जबकि दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को दो 900 मिमी व्यास और 750 मिमी व्यास वाले पानी के वाल्व को बदलने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़े-मुंबई लोकल ट्रेन के आगे कूदी 13 साल की छात्रा, परिवार सदमे में, पुलिस हैरान


मुंबई के किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?

इन दो दिनों में सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक मलाड (पूर्व), गोरेगांव (पूर्व), बंदोंगरी (Bandongri), जालवाड नगर (Zalwaad Nagar), अशोक नगर, लोखंडवाला, हनुमान नगर, वाडरपाड़ा- 1 और 2, कांदिवली (पूर्व) के नरसीपाड़ा में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। बीएमसी ने इन इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी की पर्याप्त आपूर्ति रखें और पानी का संयमित तरीके से इस्तेमाल करें।

नवी मुंबई में पानी की कटौती (Navi Mumbai Water Cut)

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी भोकरपाडा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 100/22 केवी सबस्टेशन का रखरखाव कार्य सोमवार 9 अक्टूबर को करेगी। इस वजह से भोकरपाडा जल शुद्धिकरण केंद्र में जलापूर्ति बंद रहेगी। नतीजतन, कल (9 अक्टूबर) शाम को नवी मुंबई नगर निगम के बेलापुर, नेरुल, तुर्भे, वाशी, कोपरखैरने, घनसोली, ऐरोली डिवीजनों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

Updated on:
08 Oct 2023 03:23 pm
Published on:
08 Oct 2023 03:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर