महाराष्ट्र के कसारा से मुंबई जा रही एक महिला ने लोकल ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान महिला यात्रियों और महिला कॉन्स्टेबल ने सहयोग किया। पुलिस का कहना है कि मां और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सेंट्रल रेलवे के टिटवाला रेलवे स्टेशन पर कसारा से मुंबई जा रही लोकल ट्रेन में यात्रा करने के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला यात्रियों और फीमेल कॉन्स्टेबल ने काफी सहयोग किया। इस संबंध में टिटवाला लोहमार्ग पुलिस ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही पूरी तरफ स्वस्थ हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीति वाकचौरे शहापुर तालुका के आटगाव इलाके में रहती हैं। वह शुक्रवार की सुबह आटगाव रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन में सवार होकर कसारा से मुंबई जा रही थीं, जहां उन्हें मेडिकल परामर्श लेना था।
इसी बीच मुंबई की तरफ लोकल ट्रेन से हॉस्पिटल जाते समय टिटवाला रेलवे स्टेशन पर अचानकर प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसी दौरान महिला कोच में सवार महिला यात्रियों ने फौरन इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। यह भी पढ़े: मुंबई में डिलीवरी बॉय ने की महिला से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई; आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही तुरंत महिला जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला यात्रियों और महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से डिलीवरी कराई गई। इस दौरान टिटवाला स्टेशन पर मदद में जुटे पुलिस स्टाफ की भागदौड़ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवजात की हालत स्थिर है। मां और बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखने के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।