Sanjay Raut on Veer Savarkar Issue: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आगे कहा कि सावरकर और नेहरू ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। दोनों का काम बड़ा है। लेकिन अभी इन दोनों नेताओं की आलोचना हो रही है।
Rahul Gandhi Veer Savarkar Sanjay Raut: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (Vinayak Savarkar) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बीच कुछ नेता देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Neharu) की भी आलोचना कर रहे हैं। इस सियासी खींचतान पर शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी प्रतिक्रिया दी है।
संजय राउत ने कहा “जवाहरलाल नेहरू ने देश की प्रगति के लिए काम किया। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने हमेशा देश के विकास पर ध्यान दिया। वीर सावरकर विज्ञान के प्रति समर्पित थे। देश को उस दिशा में ले जाने का काम नेहरू ने किया। अगर उन्होंने यह नहीं किया होता तो इस देश (भारत) को पाकिस्तान बनने में देर नहीं लगती।” यह भी पढ़े-Maharashtra: महाविकास आघाडी में फूट! संजय राउत की राहुल गांधी को चेतावनी, कहा- सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि सावरकर और नेहरू ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। दोनों का काम बड़ा है। लेकिन अभी इन दोनों नेताओं की आलोचना हो रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। राउत ने कहा कि नेहरू और सावरकर को लेकर राजनीति बंद होनी चाहिए।
आज के सामना संपादकीय में भी लेख संजय राउत की टिप्पणी की तरह ही था. सामना में उद्धव गुट की ओर से कहा गया, "बीजेपी पिछले आठ साल से केंद्र में सरकार में है, लेकिन जब शिवसेना वीर सावरकर के लिए 'भारत रत्न' की मांग कर रही है तो यह लोग बहरे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह दिखावा नहीं तो क्या है? फडणवीस-मोदी ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे वीर सावरकर को सम्मान मिले।“
सामना में आगे कहा गया "राहुल गांधी ने जैसे ही सावरकर की माफी का मुद्दा उठाया, विरोध करने के लिए बीजेपी उठकर आ गई। लेकिन राहुल गांधी बार-बार इन्हें ऐसा मौका क्यों देते हैं? यह शोध का विषय है! महाराष्ट्र वीर सावरकर का सम्मान करता है। हम उनकी बहादुरी का सम्मान करते हैं, आगे भी करते रहेंगे!”, राहुल गांधी के बयान पर भी कमेंट किया गया है।“