
सोशल मीडिया पर छाया रहा फोटो, जम कर मिले लाइक
मुंबई.
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हबीब जावेद ने भाजपा में प्रवेश तो कर लिया है लेकिन आते ही उनका रंग भी दिखने लगा हैं। जावेद के हेयर स्टाइल के अनुसार बाल बनाने और उनकी कला का असर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी प्रयोग किया जाने लगा है। मंगलवार को सोशयल मीडिया पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, देवेन्द्र फडनवीस और योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेताओं का नया गेटअप वाला फोटो जारी हुआ। फोटो में बड़े ही रोचक और फैंसी स्टाइल में उनके बालो को बनाया गया है। पीएम मोदी के सफेद बालों को खड़े कर स्पाइस स्टाइल दिया है तो अमित शाह के बालों को ब्राउन लुक में खड़े कर आकार दिया गया है। उधर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के बालों को भी काले रंग में सीधा खड़ा बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के भी काले और घने बाल को सीधा स्लिप शेप दिया गया है।
Published on:
24 Apr 2019 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
