
संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
मीरा भायंदर.
सेवा संकल्प फाउंडेशन ने मीरा रोड शांति नगर सेक्टर छह के श्रीसर्वेश्वर हिंदू मंदिर प्रांगण में संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया है।
रविवार 21 अप्रैल से चल रहे इस कथा में रोजाना सैकड़ों भक्त हाजिरी लगाते है। श्रीधाम काशी के कथावाचक केशरीनंदन श्रीमद भागवत कथा का वाचन कर रहे है। रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक कथा वाचन होता है। कथा के दैनिक यजमान डॉ अजय दूबे, दिनेश मिश्र, माणिक गुप्ता, कृपाशंकर जायसवाल ,साहेबलाल दूबे,अजय सेठ ,जयप्रकाश पांडे सहित अन्य गणमान्य है। आयोजन समिति में दिनेश मिश्र, दीपक जैन, रवीन्द्रनाथ पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, आदित्य दूबे सहित अन्य सदस्य हैं।
ठाणे जैन मंदिर में मुफ्त हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन
ठाणे. ञ्च पत्रिका. श्री राजस्थान जैन संघ ठाणा व श्री ऋ षभ देवजी महाराज जैन धर्म टेम्पल व ज्ञाति ट्रस्ट के सहयोग से जैन मंदिर के प्रांगण में मुफ्त हेल्थ चेक अप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लिपिड प्रोफाइल,सीबीसी, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एक्सरे और बीएमडी हड्डियों की लिए जांच की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर जांच करवाई। इस कैम्प में व्हकार्ट हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा और इसमें निखिल राठौड़, डॉ रचना सावलका, डॉ झरना शाह, साहिर, डॉ महादेश्वर आदि उपस्थित थे। यहां शिविर का लाभ लोगों ने लिया।
Published on:
24 Apr 2019 12:32 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
